गोंडा, सितम्बर 1 -- छपिया, संवाददाता। पति ने पत्नी और बेटी पर घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पत्नी ने भी पुलिस में तहरीर दी है। राजमन निवासी हथिनी ने पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थना पत्र दे कर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। राजमन के अनुसार 25 अगस्त को घर में पत्नी व बेटी ने जमकर पिटाई की और घर से भगाने की धमकी दी गई। आरोप है कि पत्नी ने घर में रखे जेवरात और दस हजार रुपये लेकर फरार हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सिंगार घाट जंगल में अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या का प्रयास किया गया। पत्नी ने बेटी से छेड़खानी का झूठा आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। राजमन का कहना है कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि मौके प...