बरेली, फरवरी 24 -- बालकराम की हत्या उसकी पत्नी और बड़ी बेटी ने डंडे से पीटकर की थी। सोमवार देर रात पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम में बालकराम के शरीर पर चोटों के 18 निशान मिले हैं। इज्जतनगर की छोटी विहार कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय बालकराम का खून से लथपथ शव रविवार शाम उनके ही घर में मिला था। उनके पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि वे लोग शादी में शामिल होने बाहर गए थे। अपराह्न करीब चार बजे लौटे तो उनका शव घर में पड़ा मिला। मगर बार-बार बयान बदलने के चलते पुलिस को रविवार को ही परिवार वालों पर शक हो गया था। सोमवार को पुलिस ने बालकराम के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें उनके शरीर पर 18 चोटें सामने आईं। मौत का कारण सिर में चोट आना बताया गया। यह भी सामने आया कि चोटें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.