बिजनौर, फरवरी 18 -- खुद को चाकू मारकर घायल करने की बात कहते हुए जिस युवक को नांगल पुलिस ने घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया था। उस युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले में घायल युवक की पत्नी सहित पत्नी की फूफी को नामजद किया है। मंगलवार गांव सैदपुरी उर्फ रसूलपुर सैद में चाकू लगने से घायल हुए किरतपुर निवासी अमन अली को अस्पताल में भर्ती कराया था। नांगल थाना प्रभारी अमर सिंह राठौड़ के अनुसार डायल 112 पर अमन अली द्वारा अपनी फूफी के यहां गांव सैदपुरी रहने आई अपनी पत्नी को मनाने में नाकाम रहने पर खुद को चाकू मारकर घायल करने की सूचना दी गई थी। इसके साथ ही पुलिस ने घायल अमन अली को अस्पताल भर्ती कराया था। इसके बाद सूचना मिलने पर अमन अली का परिवार अस्पताल पहुंचा। जहां से नांगल थाने पहुंचे अमन अली के भाई रहीम अली ने पुलिस को मामले के संबंध में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.