रांची, मार्च 1 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लोवाडिह स्थित र्स्वणरेखा गार्डेन निवासी संजय साहु ने अभिषेक कुमार उर्फ गोलू पर उनकी पत्नी को बच्चों को उठा लेने और पति को जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये ठगने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार संजय साहु गांव रेस्टुरेंट के समीप रहने के कारण अक्सर वहां खाना खाने जाते थे। उस दौरान रेस्टुरेंट का मैनेजर अभिषेक कुमार अच्छी सेवा के बहाने उनसे घुलमिल गया। संजय की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी द्वारा ऑर्डर देने पर वह स्वयं घर खाना पहुंचाने जाता था, जिससे परिवार में उसकी निकटता बढ़ गई। वर्ष 2025 की शुरुआत में रेस्टुरेंट से निकाले जाने के बाद अभिषेक ने सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.