पत्नी और प्रेमी पर आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट
बरेली, मई 5 -- युवक के खुदकुशी करने के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में आत्महत्या को उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बिथरी चैनपुर स्थित रामगंगानगर स्थित घर में 24 अप्रैल को सुमित सोनकर नाम के युवक ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में सुमित के चाचा विजेंद्र कुमार ने उसकी पत्नी काजल और उसके प्रेमी निहाल सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विजेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि सुमित शाहजहांपुर में थाना जैतीपुर के गांव गौहापुर का निवासी था और छह महीने से उनके पास रहकर मजदूरी करता था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले निहाल सैनी से काजल के अवैध संबंध हो गए। सुमित ने इसका विरोध किया तो दोनों ने अपमानित और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.