बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- पत्नी और दो बेटियों के हत्यारोपी ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी सईद पुत्र हफीज उम्र करीब 60 वर्ष ने सोमवार को नगर के बारहखंबा चौराहे के पास कब्रिस्तान में एक पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया जांच की जा रही है।बताते हैं कि सईद ने वर्ष 2021 में मंगलवार की रात सोते समय अपनी पत्नी और तीन बेटियों के सिर पर हथौड़े से हमला किया था। यह भी पढ़ें- पत्नी और दो बेटियों के हत्यारोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या हमले में पत्नी शकीला (50 वर्ष) और दो बेटियों रजिया (20) और शबाना (15) की मौके पर ही मौत हो गई थी। तथा तीसरी बेटी सुल्...