पत्नी और दो बच्चों के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 5 -- केराकत,हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी और दो मासूम बच्चों के अपहरण तथा मारपीट के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो माह बाद एक नामजद समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चंदवक थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव निवासी दीपक सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी शादी केराकत क्षेत्र के भौरा गांव निवासी आकांक्षा सिंह से हुई थी। दंपति के दो नाबालिग बच्चे हैं। आरोप है कि 5 अप्रैल को वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर मोटरसाइकिल से उनके मायके जा रहे थे। जब वह प्राथमिक विद्यालय भौरा के पास पहुंचे, तभी गाजीपुर जनपद के सादात थाना क्षेत्र के मंगारी पट्टी निवासी चंदन सिंह अपने पांच अन्य साथियों के साथ पहुंच गया। यह भी पढ़ें- पत्नी और दो बच्चों के अपहरण का दो माह बाद मुकदमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.