फरीदाबाद, मार्च 14 -- नूंह, संवाददाता। फिरोजपुर झिरका के बदोपुर गांव में महिला और उसकी तीन बेटियों की कुएं में मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। जांच में घरेलू विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक यह घटना नौ मार्च को सामने आई थी, जब साहिला नाम की महिला और उसकी तीन छोटी बेटियों के शव कुएं से मिले थे। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान शुक्रवार को महिला के पति शाहिद निवासी बदोपुर को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि घटना से एक दिन पहले पति ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है। बेरोजगारी के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.