पत्नी और उसके प्रेमी पर युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
हापुड़, जून 4 -- क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी युवक ने पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी युवक ने बताया कि उसका पत्नी का गांव निवासी एक युवक से चक्कर चल रहा है। समय समय पर पत्नी युवक से फोन पर बात करती है। पीड़ित ने बताया कि पिछले दिनों अचानक उसने पत्नी और प्रेमी के बीच वार्ता करते हुए सुन लिया जिसमें दोनों उसकी हत्या करने की साजिश कर रहे थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.