पत्नी और उसके प्रेमी पर जानलेवा हमले का आरोप
प्रयागराज, मई 10 -- एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। जीटीबी नगर निवासी मोहम्मद राशिद ने एसीपी अतरसुइया को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी और उसके दो बेटे हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी का कई मुकदमों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सादिक उर्फ सद्दू से संबंध है। वह अक्सर प्रेमी के साथ घर से गायब रहती है और विरोध करने पर मारपीट करती है। राशिद ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार करेली थाने में शिकायत कर चुका है। जून 2025 में पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मोहम्मद राशिद ने आरोप लगाया है कि चार मई को पत्नी ने प्रेमी के कहने पर उसके ऊपर प्राणघातक हमला किया था। राशिद के मुताबिक, पत्नी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.