निज संवाददाता, जुलाई 18 -- बिहार के नालंदा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी के प्रेमी के साथ फरार होने से गुस्साए एक युवक ने अपने 4 साल के मासूम भतीजे की हत्या कर दी। वारदात इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव की है। भतीजे की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान मुजाहिदपुर निवासी निक्की लाल केवट के चार साल के बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आयुष के ताऊ और ताई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक सप्ताह पहले ही उसकी ताई अपने घर छोड़कर चली गई थी। वह कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ चेन्नई भाग गई थी। इसके बाद से आरोपी ताऊ बल्ली केवट तनाव में था। वह अपने छोटे भाई के परिवार को इसका जिम्म...