रांची, मई 19 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र के लोदमू गांव में सोमवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक दामाद द्वारा पत्नी, साली और अपनी पुत्री के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सभी घायलों का इलाज सिंगपुर नर्सिंग होम में चल रहा है। जानकारी के अनुसार हालमाद जालू होटांग निवासी भीम महतो अपने ससुराल लोदमू पहुंचा था। वहां उसने अपनी पत्नी रूमा देवी को घर चलने की बात कहते हुए अचानक मारपीट शुरू कर दी। पत्नी को पिटता देख उसकी साली सोनाली कुमारी बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान उसने अपनी पुत्री निशा भारती को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की。 यह भी पढ़ें- युवक की पिटाई में ससुरालियों पर केस दर्ज घटना का विवरण घटना के बाद आ...