देवरिया, मई 27 -- देवरिया। निज संवाददाता क्षेत्र के विशुनपुर कला के टोला महुआबारी में घरेलू विवाद में युवक की पीट-पीट कर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी, साला व पत्नी के बहन के बेटे के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया। साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल पत्नी को अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने की अनुमति दी थी।गांव के रहने वाले मुकेश सिंह का अपनी पत्नी संगम देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सोमवार को मारपीट हुई तो संगम ने अपने भाई जीउत निवासी पिपरा झाम, जिला कुशीनगर, अपने भांजे आदित्य निवासी महुआडीह को बुला लिया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने लक्ष्मण स्वरूप की हत्या में दो आरोपियों को भेजा जेल आरोप है कि तीनों ने कमरे में बंद कर मुकेश की पिटाई की। जिससे मुकेश की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीनों के ...