सीतामढ़ी, सितम्बर 21 -- पुपरी। पुपरी शिवहरे मुहल्ला वार्ड 16 में किराए के घर में रह रहे चन्दन कुमार का फंदे से लटकते हुए शव बरामदगी मामले में मृतक के पिता ने थाने में एफआईआर कराई है। इसमें चन्दन कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी, ससुर उपेंद्र दास व साला रौशन दास को नामजद हत्यारोपी बनाया गया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में अररिया जिला मुख्यालय के शिवनगर मुहल्ला निवासी रामा दास ने बताया है कि उसका पुत्र चन्दन कुमार 26 वर्ष की शादी वर्ष 2020 में उपेंद्र दास की पुत्री ज्योति कुमारी के साथ हुई थी, शादी के कुछ दिनों के बाद उसका पुत्र चन्दन अपनी पत्नी ज्योति कुमारी के साथ पुपरी में रह रहे थे।इस बीच घटना के दिन उसे सूचना मिली कि आपके पुत्र चन्दन कुमार की मौत हो गयी है। जब वह पुपरी पहुंचा तो पुत्र का शव फंदे से संदेहात्मक स्थिति में पाया है। उसे पूर्ण वि...