पत्नी, पुत्र व साले की पिटाई, तीनों अस्पताल में भर्ती
गढ़वा, मई 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कांडी थानांतर्गत रतनगड़ा गांव में सोमवार देर रात घरेलू विवाद में पत्नी, पुत्र व साले की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायलों में रतनगड़ा गांव निवासी शिवपति देवी, उसका 10 वर्षीय पुत्र गुडन यादव और बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी मुकेश यादव शामिल हैं। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार रतनगड़ा गांव निवासी साधु यादव के पुत्र प्रहलाद यादव की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व शिवपति देवी के साथ हुई थी। दंपती को तीन संतान हैं। आरोप है कि घरवालों के बहकावे में आकर प्रहलाद पिछले कई वर्षों से पत्नी को प्रताड़ित करता था। उसी कारण शिवपति मायके में रह रही थी। रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद करीब छह महीने पूर्व वह ससुराल लौटी थी, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई। बताया गया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.