चतरा, मार्च 8 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सिद्ध की पंचायत अंतर्गत पटहलबांधा नाला पर पल नहीं बनने से एक दर्जन से अधिक गांव बरसात के दिनों में टापू बन जाता है। लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने के लिए कई अन्य दूसरे लंबे मार्गों का सहारा लेना पड़ता है। इस नाला पर पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को आने जाने में मुश्किलों का सामना वर्षों से करते आना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने पत्थल बंधा नाला पर पुल निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर कई बार जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है परंतु किसी को भी आज तक कान में जूं तक नहीं आया है।गांव के महेश पासवान ने बताया कि बरसात के दिनों में विलासपुर, केवलिया पांती सिद्राडीह, लिप्ता ,मझगावां ननईकल ननई खुर्द भुसिया आदि गांव पूरी तरह से टापू बन जाता है।कई बार नाला में अधिक पानी आ जाने के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.