चतरा, जनवरी 6 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। पत्थलगड्डा व सिमरिया थाना के सीमांत क्षेत्रों में इन दिनों एक हाथी जमकर तांडव मचा रहा है। जानकारी अनुसार सिमरिया के गेंडवा (तपसा) गांव में रविवार की देर रात को रामवृक्ष दांगी एवं मधेश दांगी के घर में घुसकर घर में रखे धान को बर्बाद कर दिया। वहीं बब्लू दांगी के घर के बॉउंड्री तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। जबकि सिमरिया थाना क्षेत्र के ही हुड़मुड़ गांव के रेहड़ा टोला एवं सिलहटी में भारी मात्रा में ईख सहित अन्य फसलों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने रात भर जागकर अपने घर परिवार को सुरक्षित रखा। साथ ही आधी रात को ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ कर भगा दिया है। वहीं हाथी उधर से आकर पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव अंतर्गत शीतलपुर दरियाटांड़ में संजय दांगी के घर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जब...