चतरा, अप्रैल 28 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड क्षेत्र में इन दिनों गर्मी इतनी प्रचण्ड है की लू की थपेड़ों से राहत पाने के लिए लोग कई तरीके अपना रहे हैं, हालंकि गर्मी रुकने का नाम अभी तक नहीं ले रही है। यहां पर इतनी तेज गर्मी पड़ रही है कि दोपहर के समय में प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक एवं गांधी चौक पत्थलगड्डा स्थित दोपहर में पूरा सन्नाटा हो जाता है। वहीं कई व्यवसाई अपना व्यवसाय छोड़ लू की थपेड़ों से बचने के लिए अपने घर की ओर मुंह मोड़ ले रहे हैं। प्रचंड गर्मी के कारण सरकारी दफ्तरों में भी कम भीड़ उमड़ रही है। वहीं रास्ते में धूप से गुजरते वक्त माथे पर वस्त्र का सहारा ले रहे हैं। छतरी का उपयोग कर रहे हैं। जबकि चौक- चौराहों पर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग खीरा, ककड़ी एवं तरबूज की खूब बिक्री कर रहे हैं।जिसके कारण खीरा - ककड़ी की कीमत भी किसानों क...