चतरा, मार्च 28 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत देवी मंडप पत्थलगड्डा के परिसर में गुरुवार को सम्राट अशोक की जयंती बड़े ही धूम-धाम से मनाई गई। वहीं कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अर्जुन कुमार, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, भाजपा जिला महामंत्री बासुदेव दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार,समाजसेवी विनय कस्तूरी, सिंघानी के पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र दांगी, दांगी समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार दांगी, राणा समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष शंभूनाथ राणा, धुपाल प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। लोगों ने महान सम्राट अशोक जयंती पर प...