पत्थलगड्डा में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा
चतरा, मई 15 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड में शुक्रवार को तेज़ हवा के साथ हुए झमाझम बारिश हुई। बारिश लगभग दो घंटे तक हुई। इस दौरान तेज हवा के कारण कई घरों के कारकेट सीट उड़ गए। पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली के तार पर गए जिससे यहां बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गयी। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। जबकि नदियों में बाढ़ आ गई है। इन दिनों हो रही बारिश से चापकल एवं कुआं का जलस्तर भी कुछ उपर आ गया है। जिससे लोगों को काफ़ी राहत हुई है। वहीं दूसरी ओर बेमौसम बारिश से क्षेत्र के किसानों को कई हद तक लाभ पहुंचा है, बारिश से किसानों के फसलें हरी भरी नज़र आ रही हैं। लोगों को फिलहाल खेतों की सिंचाई नहीं करनी पड़ रही है। हालांकि दूसरी ओर किसानों को कुछ हद तक नुकसान भी हुआ है, खेतों में तैयार कई फसलें बर्बाद हो रहा है। किसान लखन कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.