पत्थलगड्डा में डीएपी-यूरिया और कीटनाशक दवाओं के बढ़े दाम
चतरा, जुलाई 16 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में डीएपी, यूरिया और कीटनाशक दवाओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खरीफ खेती के इस महत्वपूर्ण समय में खाद और दवाओं के महंगे होने से खेती की लागत में भारी इजाफा हो रहा है। किसानों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण खेती करना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। स्थानीय किसानों के अनुसार बाजार में डीएपी खाद का एक बोरा करीब 2200 - 2400 रुपये तथा यूरिया का एक बोरा 360 रुपये में बिक रहा है। जबकि एक बोरा डीएपी में 900 से 1100 व एक बोरा यूरिया में 100 रुपए अधिक लिया जा रहा है। वहीं विभिन्न प्रकार की कीटनाशक दवाओं के दाम भी पहले की तुलना में काफी बढ़ गए हैं। इससे किसानों को खेती के लिए अतिरिक्त राशि खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में किसान कर्जों में दिनों दिन दबता चला जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.