चतरा, मई 11 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिंघानी बलथरवा बागी के पास से दो मवेशी तस्करों को पत्थलगड्डा पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रविवार की अर्ध रात्रि को पत्थलगड्डा पुलिस के गश्ती टीम के द्वारा दो लोगों को मवेशी खोलते ही धर दबोचा गया। गिरफ्तार लोगों में बबलू मुंडा और मीना यादव शामिल है। बताया जा रहा है कि दोनों मवेशी को बेचने जा रहे थे। इस संबंध में पत्थलगड्डा थाना में मामला दर्ज करते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जो भी संलिप्त है उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। इसे लेकर पत्थलगड्डा पुलिस लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...