पत्थलगड्डा के विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
चतरा, मई 22 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सचिवालयों में गुरुवार को एक दिवसीय विशेष ग्राम सभा का विधिवत् आयोजन किया गया। बैठक में जिप सदस्य रामसेवक दांगी,बीडीओ सह सीओ उदल राम के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पंचायतों के संबंधित मुखिया ने किया। मालूम हो कि वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने को लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं का चयन किया गया। जिसमें पंचायत के विभिन्न चौक चौराहों पर एवं विद्यालयों में आवश्यक योजनाओं को लिया गया। बैठक में डीएमएफटी के तहत होने वाले योजनाओं की सूची तैयार की गई। कार्यक्रम में दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.