चतरा, अप्रैल 10 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चावल के अभाव में करीब एक सप्ताह से मध्याह्न भोजन बंद पड़ा हुआ है, जिसके कारण बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में प्रतिदिन घटता चला जा रहा है। मध्याह्न भोजन बंद होने के कारण कुछ बच्चे कड़ाके के धूप में विद्यालय परिसर में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं मध्याह्न भोजन बंद रहने के कारण गरीब-गुरबा के बच्चे विद्यालय जाना पसंद नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में प्रतिदिन कम देखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रखंड क्षेत्र की कई अति सुदूरवर्ती विद्यालयों में मेन्यू के हिसाब से मध्याह्न भोजन बच्चों को नहीं दी जा रही है। विद्यालयों में मध्याह्न भोजन नहीं मिलने वालों में प्राथमिक विद्यालय कोदवारी, प्राथमिक विद्यालय अनगड़ा कला, कन्या...