गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। अवंतिका की मायाकुंज सोसाइटी में रहने वाले सनी शुक्ला ने बताया कि 28 अप्रैल को वह अपनी दुकान पर काम करने वाले अनिल को छोड़ने के लिए पुराना बस अड्डा गए थे। इसी दौरान वहां कुछ युवकों का अनिल के साथ विवाद हो गया। सनी के अनुसार जब उन्होंने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की तो आरोपियों में से किसी ने पीछे से उसके सिर पर पत्थर मार दिया। अचानक हुए हमले से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...