पत्थर से हमला कर महिला का पैर तोड़ा, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, मई 30 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बराई कला गांव में शुक्रवार की शाम को युवक ने पत्थर से हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में महिला का पैर टूट गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त गांव निवासी राधिका शर्मा पत्नी शिवशंकर ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव का अनिल, जो अपने ससुराल में रहता है, शुक्रवार शाम उनकी देवरानी संध्या शर्मा के साथ बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने बड़े पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर लगने से संध्या शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका पैर टूट गया। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.