जौनपुर, अप्रैल 8 -- केराकत। केराकत क्षेत्र के अंतर्गत गोमती नदी के सिहौली घाट के पास उस समय हड़कंप मच गया जब मंगलवार कि देर शाम स्थानीय लोगों ने नदी में पत्थर से बंधी एक लावारिश लाश देखी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नदी से बाहर निकाला। उसकी पहचान नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...