गिरडीह, मार्च 1 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के हेठली कन्हाई में शुक्रवार शाम पत्थर खदान में पत्थर से दबने के कारण मदन केवट नामक ट्रैक्टर चालक सह मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मदन केवट बिहार के नवादा का रहनेवाला था। वह खदान संचालक के यहां मजदूरी करते थे। इस सम्बन्ध में बताया गया कि मदन केवट कन्हाई स्थित पत्थर खदान में ड्रिल करनेवाले ट्रैक्टर के बगल में खड़े थे। तभी उनके शरीर में ऊपर से बड़ा पत्थर गिर गया। जिसके कारण मदन केवट गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद उन्हें आनन फानन में गावां स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गावां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.