सोनभद्र, मार्च 28 -- विण्ढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र की सीमा से सटे झारखंड के भवनाथपुर के दहेडिया के जंगल में पत्थर से टकराकर गिरने से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई तथा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। विण्ढमगंज के हरनाकछार से अपने ससुराल झारखंड के भवनाथपुर के केतार थाना के परती गांव जा रहे थे।विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव निवासी बबलू गुप्ता अपनी पत्नी 30 वर्षीय सुनैना देवी केसाथ अपने ससुराल झारखंड के भवनाथपुर के केतार थाना के परती गांव जा रहे थे। पत्नी के बडे़ पिता की मौत की सूचना पर वे घर से निकले थे। जैसे ही वे बाइक से झारखंड के नगर उटारी और भवनाथपुर के बीच दहेडिया जंगल के पास पहंुचे, सड़क पर महुआ का फूल बनने के लिए रखे पत्थर से टकराकर गिर गए। इससे दोनों घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद पति बबलू गुप्ता ने स्थानीय ल...