औरैया, अप्रैल 14 -- औरैया, संवाददाता। कानपुर रोड नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बाइक सड़क पर पड़े पत्थर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीररूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव पिडार्थू निवासी 40 वर्षीय शाइन पत्नी गपुरला सुबह परिजनों के साथ बाइक से औरैया आ रही थीं। जैसे ही बाइक औरैया के पास भारत पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, तभी सड़क पर पड़े पत्थर से टकराकर असंतुलित हो गई। इससे बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में महिला घायल सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.