कोडरमा, मई 14 -- झुमरी तिलैया। राजद के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य सुभाष प्रसाद यादव ने चेतावनी दी है कि कोडरमा की खनिज संपदा और यहां के मेहनतकश पत्थर व ढिबरा व्यवसायियों का शोषण अब नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोडरमा जिला प्रशासन ने पूरे जिले को एक चारागाह समझ लिया है। नियम-कानून के नाम पर छोटे व्यवसायियों और मजदूरों को प्रताड़ित करना प्रशासन की नियति बन गई है। कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अपनी गलत नीतियों और दमनकारी कार्रवाइयों से जनप्रिय राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य रोजगार देना है, जबकि कोडरमा प्रशासन रोजगार छीनने और लोगों को पलायन के लिए मजबूर करने में लगा है। उन्होंने कहा कि पत्थर और ढिबरा व्यवसाय से जुड़े लोगों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए और मशीनों व वाहनों की जब्ती ...