पत्थर लदे ट्रैक्टर को वन विभाग ने किया सीज
चंदौली, जून 12 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चंद्रप्रभा रेंज की टीम ने चकिया शेरवा लिंक मार्ग पर शुक्रवार की सुबह अवैध पत्थर लदे एक ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि गश्त के दौरान फत्तेपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर दिखा। जिसपर पत्थर (खडंजा में इस्तेमाल होने वाला टुकड़ा) लदा था। टीम ने ट्रैक्टर का पीछा किया और शेरवा गांव से पहले रोककर कब्जे में ले लिया। जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर से वन उपज का अवैध अभिवहन किया जा रहा था।रेंजर ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय परिसर में ले जाकर वन अधिनियम की धाराओं में सीज कर दिया गया। इस दौरान डिप्टी रेंजर रामचरित्र सिंह, वन दरोगा रिशु चौबे, वनरक्षक अरविंद कुमार गौड़, राधेकृष्ण मिश्रा, चुन्नू आदि वनकर्मी शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.