लखनऊ, फरवरी 28 -- सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर झुग्गी में नहा रही युवती पर दबंगों ने पत्थर फेंके। एक पत्थर युवती को लग गया। उसने विरोध किया तो दबंगों ने झुग्गी में घुसकर युवती उसके माता-पिता और भाइयों को लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। पुलिस ने नामजद तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे युवती झुग्गी में में नहा रही थी। इसी दौरान प्रीतम वहां पहुंचा और युवती पर पत्थर का टुकड़ा मारकर उसे परेशान करने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे और विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर चला गया। शाम करीब आठ बजे प्रीतम उसके साथी ओम और राजेश के साथ नशे में पहुंचे। तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवती उसका भाई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.