आगरा, जून 24 -- उधना-मधुबनी एक्सप्रेस में पत्थर मारकर यात्री को घायल करने वाले अभियुक्त को थाना जीआरपी आगरा फोर्ट पुलिस टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विपिन सिंह तेवतिया ने बताया कि 20-21 जून की रात 1 बजे करीब उधना-मधुबनी एक्सप्रेस में सवार एक यात्री पर एक युवक ने थाना शाहगंज क्षेत्र में मराठा बस्ती के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के पास पत्थर फेंककर मारा था। मामले की जानकारी मिलते ही जीआरपी आगरा फोर्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। बुधवार को चेकिंग के दौरान अभियुक्त ब्रजेश उर्फ विजय को बारहखंबा आउटर मराठा बस्ती के पास से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...