पत्थर माइंस से बरामद शव की हुई पहचान
चतरा, जून 27 -- हंटरगंज, निजी प्रतिनिधि। हंटरगंज के जजलो गांव स्थित बंद पड़े एक पत्थर माइंस के पानी में डूबे एक युवती का शव हंटरगंज पुलिस के द्वारा शुक्रवार को बरामद किया गया था। युवती के शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पोस्टमार्टम के बाद उसे हजारीबाग शव गृह में रखा गया था। पुलिस के द्वारा शव का शिनाख्त कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में शव की पहचान की गई। शव की पहचान गया जिला के डोभी थाना क्षेत्र के अच्छमा गांव के चमारी पासवान के 25 वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी के रूप में हुई। मृतका के पिता चमारी पासवान और बहन पूनम कुमारी ने पुलिस को बताया कि दिव्या अपने प्रेमी के साथ 24 जून के सुबह घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने युवती के प्रेमी पर हत्या कर शव को पत्थर माइंस में फेंक देने का आरोप लगाया है। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.