पत्थर फेंकने के विवाद में पांच आरोपी भेजे गए जेल
बस्ती, फरवरी 26 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में सोमवार की रात दो पक्षों के बीच पत्थर फेंकने को लेकर विवाद की घटना में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक पक्ष ने महिलाओं के साथ छेड़खानी समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। मामला दो सम्प्रदायों से जुड़ा होने पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। घटनास्थल के पास एक पुलिस पिकेट मुस्तैद रही। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर नौ नामजद समेत 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुकदमे में पांच आरोपी एहसानउल्लाह उर्फ पप्पू ड्राइवर, अशरफ, नूर मोहम्मद, शमी मोहम्मद और फिरोज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। यहां से पांचों को जेल भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर बताया कि गत 23 फरवरी को आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.