सहरसा, मार्च 7 -- सहरसा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वर्ष 2005 से अब तक का नेतृत्व राज्य के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा। जिस समय बिहार निराशा, अव्यवस्था और पिछड़ेपन की पहचान बन चुका था, उस दौर में नीतीश कुमार ने सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता की नई राह दिखाने का साहसिक कार्य किया। बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार पत्थर पर लिखी हुई लकीर की तरह हैं, जिन्हें मिटाना आसान नहीं है। बिहार के माटी का सपूत जहां भी रहेगा, बिहार के मान-सम्मान और स्वाभिमान को हमेशा ऊंचा रखने का काम करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.