गंगापार, अप्रैल 15 -- इलाके के सेमरा वीरभानपुर में पत्थर नसब तोड़ने का विरोध करने पर युवक से साथ मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के सेमरावीरभानपुर गांव निवासी राम कुमार पुत्र जीत लाल के खेत में राजस्व टीम की पैमाइश के बाद पत्थर नसब करवाया गया था। आरोप है कि विपक्षी एक राय होकर पत्थर नसब तोड़कर फेंक दिए। विरोध पर गाली देते हुए मारे पीटे। पीड़ित की तहरीर पर सन्त लाल, राजेश कुमार, राज कुमार, जय प्रकाश, मन्ना देवी, सालिक राम, लालती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- चकमार्ग काटा, विरोध करने पर खदेड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.