बहराइच, फरवरी 27 -- तेजवापुर , संवाददाता। बहराइच - सीतापुर हाईवे के गुप्ता होटल के पास शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक झाड़ी में एक लावारिश मासूम की रोने की आवाज सुनाई दी। जिसकी रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों सन्न रह गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना टिकोरा मोड़ चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार को दी। चौकी प्रभारी ने मासूम बच्चों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि लावारिश मासूम बच्चों को चाइल्ड लाइन भेजा गया है। देहात कोतवाली के टिकोरा मोड़ चौकी पुलिस इंचार्ज ने मासूम बच्ची को शुक्रवार सुबह बाल कल्याण पीठ में सीडब्ल्यूसी चेयरमैन सतीश चंद्र श्रीवास्तव के सामने पेश होकर नवजात की बरामदगी की रिपोर्ट पेश की। वस्त्र विहीन मासूम के पीठ पीछे गुप्तांग पर घाव पाया गया। सीडब्ल्यूसी चेयरमैन ने उसे चाइल्ड लाइन वर्कर्स की निगरानी में मे...