पत्थर तोड़ने के आरोप में चार लोगों पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 1 -- रानीगंज। थाना क्षेत्र बोर्रा निवासी गंगा देवी पत्नी फूलचंद ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि राजस्व विभाग की ओर से पत्थरगड़ी हुई थी। आरोप है कि 28 जून की रात करीब आठ बजे गांव के दुर्गा प्रसाद उर्फ पिंटू सोनी, संदीप सोनी, रंजीत सोनी, विनय सोनी ने खेत में लगे पत्थर को तोड़ दिया और मेड़ को नष्ट कर दिया। पुलिस ने मामले की शिकायत में जांच करने के बाद राजस्व टीम के निशान को मिटाने सहित धाराओं में चारों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- तहसील टीम की नापजोख के बाद भी दबंगों ने काटी मेड़ यह भी पढ़ें- महिला सहित चार के खिलाफ केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.