पलामू, मई 22 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर थाना कांड सं.-91/2025 में फरार अप्राथमिकी अभियुक्त कलपु सिंह उर्फ कपिल देव सिंह उर्फ कपिल सिंह उर्फ विशाल कुमार को उसके गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब 25 वर्षीय कलपु सिंह छतरपुर थाना के बरडीहा गांव का रहने वाला है। एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि 10 अपराधियों ने खनन कार्य में लगे दो हाईवा को रोककर लेवी लेने के उद्देश्य से आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पीड़ित रामू कुमार गुप्ता के बयान के आधार पर प्राथमिकी कर तकनीकी और मानवीय अनुसंधान शुरू की गई थी। इसमें कपिल देव सिंह की संलिप्तता सामने आई थी, जिसे गिरफ्तार किया गया है। वह कई अन्य मामलों...