पत्थर खदान से किशोर का शव बरामद,डूबने से मौत होने का अंदेशा
साहिबगंज, मई 30 -- तालझारी। थाना क्षेत्र के बांसकोला गांव स्थित एक पत्थर खदान से शनिवार की सुबह एक किशोर का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के बांसकोल के फागु सोरेन के पुत्र विनोद सोरेन उम्र (17) सुबह खदान में शौच के लिये गया था । यह भी पढ़ें- पत्थर खदान के जमा पानी से युवक का शव बरामदघटना का विवरण पुलिस को अंदेशा है कि इसी दौरान पैर फिसलने से वह खदान के पानी में डूबे गया । आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता फागू सोरेन बीते कई सालों से अपने परिवार के साथ तालझारी थाना क्षेत्र के दरभंगा संथाली में रहता है। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.