महोबा, मई 2 -- कबरई, संवाददाता। पत्थर खदान में कूदे युवक का शव तीसरे दिन मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। तीन दिन से खदान में खोजबीन की जा रही थी। कस्बा के अंबेडकर नगर निवासी 46 वर्षीय अशोक पुत्र रामकृपाल बुधवार को घर से गायब हो गया था। बाद में युवक के पत्थर खदान में गिरने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस के द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से चलाएं गए रेस्क्यू में युवक का कोई सुराग न लगने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी थी। एसडीआरएफ ने दो दिन तक खदान में रेस्क्यू किया। यह भी पढ़ें- पत्थर खदान में कूदे युवक का तीसरे दिन भी नहीं लग सका सुराग शनिवार को रेस्क्यू में खदान में तालाब में डूबे युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने 72 घंटे बाद शव को बरामद किया। शव मिलने के बाद परिजनों में हड़कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.