महोबा, मार्च 17 -- महोबा, संवाददाता। कबरई स्थित पत्थर खदानों में सुरक्षा मानकों को ताक में रखकर काम लिया जा रहा है। पत्थर लेकर खदान से निकल रहे डंपर का संतुलन बिगड़ गया और डंपर तीन सौ फीट गहरी पत्थर खदान में गिर गया। दुर्घटना में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कबरई में कलशाहा बाबा पहाड़ में मंगलवार को डंपर का संतुलन बिगड़ गया जिससे डंपर चालक सहित तीन सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक डहर्रा निवासी 30 वर्षीय बृजराज पुत्र शिवनारायण घायल हो गया। डंपर के खदान में गिरने की जानकारी होने पर मौके पर श्रमिकों की भीड़ एकत्र हो गई और डंपर में फंसे चालक को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। चालक के हाथ और पैर टूट गए है। चालक के भाई छोटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.