महोबा, अप्रैल 30 -- कबरई, संवाददाता। पहाड़ में पत्थर खदान में कूदे युवक की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू करते हुए खोजबीन की मगर कोई सुराग न लग सका। युवक का सुराग न लगने से परिजनों में कोहराम मच गया है। खदान में पत्थर में फंसने का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया गया है। कस्बा के अंबेडकर नगर निवासी 46 वर्षीय अशोक पुद्ध रामकृपाल मंगलवार को सुबह घर से गायब हो गया था। बाद में लोगों ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि युवक रमकुंडा पहाड़ स्थित पत्थर खदान में कूद गया है। यह खदान लंबे समय से बंद पड़ी है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू किया मगर कोई सुराग न लग सका। खदान में पानी अधिक होने के कारण पुलिस ने एसडीआरफ टीम को बुलाया। गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। मगर सुराग न लग सका। प्रभारी न...