सोनभद्र, जून 3 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के खैरटिया टोला स्थित गोंडवाना बस्ती के समीप संचालित पत्थर खदान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने खदान संचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि खदान में की जा रही तीव्र ब्लास्टिंग से आसपास के लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार खदान में प्रतिदिन होने वाले विस्फोटों के दौरान इतने तेज धमाके होते हैं कि पूरा इलाका कंपन महसूस करता है। लगातार हो रही ब्लास्टिंग का असर अब आसपास के रिहायशी मकानों पर भी दिखाई देने लगा है। यह भी पढ़ें- ओबी डंपिंग से कॉलोनी की दीवार टूटी, ग्रामीणों का हंगामा लोगों का आरोप है कि कई घरों की दीवारों और छतों में दरारें पड़ गई हैं, जिससे परिवा...