दुमका, जुलाई 22 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा प्रखंड में मंगलवार को चार पत्थर खदान का ड्रोन कैमरा से वीडियो व फोटोग्राफी कर जांच की गई। बता दें दुमका उपायुक्त द्वारा जिले में अवैध खनन व परिवहन पर रोकथाम के लिए खनन टास्क फोर्स की टीम व खनन विभाग को नियमित जांच व ड्रोन कैमरा से मापी कर जांच करने का निर्देश दिया गया है।

जांच के दौरान की गई कार्रवाई उक्त मामले में दुमका खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में खनन निरीक्षक गौरव कुमार सिंह एवं मनजीत कुमार दुबे सहित खनन विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड के चार पत्थर खदान कि ड्रोन कैमरा से वीडियो फोटोग्राफी से मापी कर जांच की गई। इस दौरान शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सालबोना में सुजीत सिंह स्टोन माइंस, कुसुम घाटी में एग्रिमा स्टोन माइंस के दो पत्थर खदान एवं डिंबादहा स्टोन ...