महोबा, फरवरी 5 -- महोबा, संवाददाता। पत्थर खदानों में सुरक्षा मानकों को दरकिनार करने और न्यूनतम मजदूरी के नियम का पालन न होने सेआग बबूला श्रमिकों ने पहाड़ के बाहर जमकर हंगामा काटा।श्रमिकों ने कार्य बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों के तेवर देखकर पहाड़ स्वामी भौचक्का रह गए। बाद में बैठक कर ब्लास्टिंग का काम करने वाले श्रमिकों को दो रुपये प्रति होल बढ़ाने का आश्वासन दिया। भारतीय मजदूर संघ ने एक माह में सुधार न होने पर आंदोलन का ऐलान किया है। गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ के जिला विस्तारक आशीष सिंह के नेतृत्व में दो सैकड़ा से अधिक श्रमिकों ने डहर्रा मंडी में खनन कार्य बंद कर विरोध जताया। आशीष सिंह ने कहा कि लंबे समय से खनन में लगे श्रमिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आए दिन श्रमिक खनन के दौरान हादसों का शिकार हो रहे है। खदानों में बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.