नवादा, अप्रैल 7 -- नवादा से अरविंद कुमार रवि खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध बालू खनन व पत्थर खनन के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है। जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर टीम द्वारा पिछले 24 घंटे में पांच वाहनों को जब्त कर लिया गया। इनमें बालू लदे चार ट्रैक्टर व पत्थर लदा एक ट्रक शामिल हैं। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। परंतु आरोपितों की पहचान कर आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं वाहनों पर करीब 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। ताजा घटनाक्रम में खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी कर हिसुआ के खानपुर के समीप से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग निकला। ट्रक पर करीब 100 सीएफटी बालू लदा हुआ पाया गया। वहीं संयुक्त टीम द्वारा की गयी एक अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.