प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे डीहा गांव निवासी शैलेश कुमार पुत्र राम लाल मौर्य ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 28 मार्च को पत्थर लगाने के दौरान पड़ोस की महिला गाली-गलौच करने लगी। 29 मार्च की सुबह उसी पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित शैलेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जयंती देवी, राजपत, शिव कुमार, विजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...